अद्वैत वेदांत दर्शन के संस्‍थापक आदि शंकराचार्य की 108 फुट ऊंची प्रतिमा का आज मध्‍य प्रदेश के ओंकारेश्‍वर में अनावरण किया जाएगा

अद्वैत वेदांत दर्शन के संस्‍थापक आदि शंकराचार्य की 108 फुट ऊंची प्रतिमा का आज मध्‍य प्रदेश के ओंकारेश्‍वर में अनावरण किया जाएगा

अद्वैत वेदांत दर्शन के संस्‍थापक आदि शंकराचार्य की 108 फुट ऊंची प्रतिमा का आज मध्‍य प्रदेश के ओंकारेश्‍वर में अनावरण किया जाएगा। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आदि शंकराचार्य के जीवन और दर्शन को समर्पित एकताधाम के निर्माण की आधारशिला भी रखेंगे।

ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची यह प्रतिमा मिश्रित धातु की बनी है। इसमें आदि शंकराचार्य को 12 वर्ष के किशोर शंकर के रूप दर्शाया गया है। उन्‍होंने इसी आयु में यहां ज्ञान प्राप्त किया था। आदि शंकराचार्य की प्रतिमा को स्टेच्यू ऑफ वननेस नाम दिया गया है। लगभग 2 हजार करोड़ रुपए की इस परियोजना में प्रतिमा के अतिरिक्‍त आदि शंकराचार्य के जीवन और दर्शन पर केन्द्रित एक संग्रहालय अद्वैत लोक तथा अद्वैत दर्शन के अध्ययन, अनुसंधान और प्रसार के लिए आचार्य शंकर इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अद्वैत वेदांत की स्थापना सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रतीकों की स्थापना भी की जाएगी।

Related posts

Leave a Comment