मौसम विभाग ने कहा है कि अगले सप्ताह में उत्तर भारत में शीतलहर की कोई संभावना नहीं है। सोमवार को पंजाब, हरियाणा, चंड़ीगढ, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। इसके बाद 24 से 27 जनवरी के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में भी इस दौरान हल्की और मध्यम बारिश होने की संभावना है।
सोमवार और मंगलवार को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना है। उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी मंगलवार को छिटपुट ओलावृष्टि हो सकती है।