अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कहा- निराशाजनक हालात में भारत उम्मीद की किरण

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कहा- निराशाजनक हालात में भारत उम्मीद की किरण

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष ने वैश्विक मंदी की आशंकाओं के बीच भारत को उम्मीद की किरण बताया है। आई.एम.एफ. की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलीना जॉर्जिवा ने कहा- भारत को इस निराशाजनक माहौल में आशा की किरण माना जा सकता है, क्योंकि भारतीय अर्थव्यवस्था कठिन दौर में भी तेजी से विकसित हो रही है। क्रिस्टलीना जॉर्जिवा, भारत द्वारा जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण किए जाने से पहले उससे उम्मीदों के बारे में पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रही थी। वाशिंगटन में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष और विश्वबैंक की वार्षिक बैठकों से अलग संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर ढांचागत सुधारों के कारण मजबूत है।

Related posts

Leave a Comment