हॉकी इंडिया ने मलेशिया में होने वाले सुल्तान ऑफ जोहोर कप-2022 के लिए 18 सदस्यीय जूनियर पुरूष हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। यह प्रतियोगिता इस महीने की 22 तारीख से जोहोर बाहरू में होगी। उत्तम सिंह टीम के कप्तान और बॉबी सिंह धामी उपकप्तान होंगे। शुरूआती मैच में 22 अक्तूबर को भारत का सामना मलेशिया से होगा।
हॉकी इंडिया ने सुल्तान ऑफ जोहोर कप-2022 के लिए 18 सदस्यीय जूनियर पुरूष हॉकी टीम की घोषणा की