हिमाचल प्रदेश में 7 से 11 जुलाई तक हुई भारी बारिश से राज्य में बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ है। केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश में राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से अब तक एक सौ 88 करोड़ रुपये से अधिक राशि जारी की है। राज्य में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सबसे ज्यादा प्रभावित मंडी और कुल्लू जिलों का दौरा किया।
सरकार ने बाढ़ प्रभावित हिमाचल प्रदेश को 180 करोड़ रुपये से अधिक की दूसरी किस्त जारी करने की मंजूरी दी
गृह मंत्री अमित शाह ने वर्ष 2023-24 के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश को एक अरब अस्सी करोड़ से अधिक रुपये की दूसरी किस्त जारी करने की स्वीकृति दे दी है। बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सरकार ने राहत कार्यों के लिए राज्य आपदा मोचन कोष से हिमाचल प्रदेश को 2 अरब बीस करोड़ रुपये की केंद्र की हिस्सेदारी की पहली किस्त पहले ही जारी कर दी है। गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि धनराशि जारी होने से राज्य सरकार को मानसून के दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों के राहत कार्यों के लिए मदद मिलेगी।
केंद्रीय दल 17 जुलाई से प्रभावित स्थानों का दौरा शुरू करेगा
केंद्र सरकार ने स्थिति का तत्काल आकलन करने और हिमाचल प्रदेश सरकार के राहत कार्यों में मदद के लिए अंतर मंत्रालय केंद्रीय दल गठित किए गए हैं। केंद्रीय दल 17 जुलाई से प्रभावित स्थानों का दौरा शुरू करेगा।