हिमाचल प्रदेश चुनाव: बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला

हिमाचल प्रदेश चुनाव: बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला

हिमाचल प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला होगा। सभी दल अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने चम्बा विधानसभा सीट के लिए अपना उम्मीदवार बदल दिया है। अब इस निर्वाचन क्षेत्र से इंदिरा कपूर के स्थान पर नीलम नैय्यर पार्टी की उम्मीदवार होंगी। कल पार्टी ने छह उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की थी।

46 उम्मीदवारों के बाद कांग्रेस ने कल 17 उम्‍मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। सुरेन्‍द्र सिंह काकू को कांगड़ा और हरीश जनरथ को शिमला सीट से उम्‍मीदवार बनाया है। बम्‍बर ठाकुर बिलासपुर से कांग्रेस उम्‍मीदवार होंगे।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर और पार्टी प्रभारी हरजोत सिंह बैंस ने 54 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है।

आम आदमी पार्टी अब तक 68 में से 58 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

हिमाचल प्रदेश में 12 नवम्बर को मतदान होना है और चुनाव नतीजे आठ दिसम्बर को घोषित होंगे।

Related posts

Leave a Comment