ट्रांसपोर्टरों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आज दूसरे दिन महाराष्ट्र के मुम्बई और अन्य शहरों में पेट्रोल पम्पों के बाहर लम्बी कतारें देखी गईं। राज्य के खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग ने पुलिस से आग्रह किया है कि पेट्रोल और डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करें।
इस बीच पेट्रोलियम कंपनियों ने लोगों से अपील की है कि वे पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए पेट्रोल पम्प न भागें। पेट्रोलियम कंपनियों के राज्य समन्वयक संतोष निवेकर ने कहा है कि राज्य में एक आध जगह को छोडकर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति नियमित रूप से हो रही है।