तुर्किये की संसद ने स्वीडन के नाटो की सदस्यता से संबंधित प्रस्ताव की बीस महीने के बाद पुष्टि कर दी है। तुर्किये के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन के सत्तारूढ गठबंधन के बहुमत वाली आम सभा ने 55 के मुकाबले 287 मतों से इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। स्वीडन ने नाटो में शामिल होने के लिए 2022 में प्रस्ताव रखा था।
नाटो के महासचिव जेन्स स्टॉलटेनबर्ग ने भी तुर्किये के इस कदम का स्वागत करते हुए हंगरी से भी स्वीडन के प्रस्ताव को मंजूरी देने का अनुरोध किया है।