केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से कोविड, इन्फ्लूएंजा और गंभीर श्वसन संबंधी रोग के बढते मामलों पर कडी निगाह रखने को कहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक परामर्श में कहा है कि कोविड और इन्फ्लूएंजा में कई समानताएं हैं। ये तेजी से फैलते हैं और बच्चों, बुजुर्गो और गम्भीर बीमारी से ग्रस्त लोगों को प्रभावित करते हैं इनके लक्षण भी एक समान हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इन रोगों को सामान्य जन स्वास्थ्य मानकों का पालन करके रोका जा सकता है। इनमें भीड-भाड वाले स्थानों पर नहीं जाना और हवादार स्थानों पर रहना शामिल हैं। इसके अलावा खांसते या छींकते समय रूमाल का प्रयोग करने भीड में मास्क लगाने, बार-बार हाथ धोने और सार्वजनिक स्थलों पर नहीं थूंकना शामिल है। मंत्रालय ने इनके संबंध में प्रचार-प्रसार करने को कहा है।