स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को देखते हुए, दिल्ली पुलिस ने कई विमानों की उड़ान पर लगाया प्रतिबंध

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को देखते हुए, दिल्ली पुलिस ने कई विमानों की उड़ान पर लगाया प्रतिबंध

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को देखते हुए, दिल्ली पुलिस ने आज से पैरा-ग्लाइडर, पैरा-मोटर, हैंग-ग्लाइडर, मानव-रहित विमानों और माइक्रोलाइट विमानों की उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया है। दिल्ली के पुलिस आयुक्त द्वारा जारी यह आदेश 16 अगस्त तक प्रभावी रहेगा। यह आदेश आपराधिक और असामाजिक तत्वों तथा भारत-विरोधी आतंकी गतिविधियों को नियंत्रित करने के प्रयोजन से जारी किया गया है ताकि समारोह के दौरान आम जनता, गणमान्य व्यक्तियों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को कोई खतरा पैदा न हो।

दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले कल से पैरा-ग्लाइडर, पैरा-मोटर्स, हैंग-ग्लाइडर, मानव रहित विमानों और माइक्रोलाइट विमान जैसे उप पारंपरिक हवाई प्लेटफार्मों की उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश 16 अगस्त तक प्रभावी रहेगा। भारत के प्रति शत्रुतापूर्ण आपराधिक, असामाजिक तत्वों या आतंकवादियों का आम जनता, गणमान्य व्यक्तियों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने से रोकने के लिए प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है।

Related posts

Leave a Comment