सूडान में दक्षिणी प्रांत ब्लू नील में कल जमीन के विवाद को लेकर ताजा जातीय संघर्ष में 15 लोग मारे गए हैं। हौसा समुदाय और प्रतिद्वंद्वी गुट वाड अल माही के सदस्यों के बीच जमीन को लेकर वाद-विवाद से झगड़ा बढ़ गया। दोनों और से गोलियां चली और घरों को आग लगा दी गई।
संयुक्त राष्ट्र मानवीय समन्वय कार्यालय के अनुसार, पिछले सप्ताह इसी क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर हुई झड़पों में 13 लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हुए थे।