सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली में प्रमुख ओटीटी प्लेटफार्मों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली में प्रमुख ओटीटी प्लेटफार्मों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि ओटीटी प्रतिनिधियों की यह जिम्मेदारी है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनका मंच रचनात्मक अभिव्यक्ति के रूप में अश्लीलता और दुर्व्यवहार का प्रचार न करे। अनुराग ठाकुर ने आज नई दिल्ली में प्रमुख ओटीटी प्लेटफार्मों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। बैठक के दौरान, सामग्री विनियमन, उपयोगकर्ता अनुभव, विशेष रूप से दिव्यांगजनों के लिए पहुंच बढ़ाने और क्षेत्र के समग्र विकास और नवाचार सहित विभिन्न मुद्दों पर व्यापक रूप से विचार-विमर्श किया गया।

Interacted with representatives of leading OTT platforms today on various issues including content regulation, user experience, enhancing accessibility for the specially abled and overall growth & innovation of the sector.

OTT platforms have revolutionised the way we consume… pic.twitter.com/K7PjxLqowU

— Anurag Thakur (@ianuragthakur) July 18, 2023

एक ट्वीट में अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत विविधतापूर्ण देश है और ओटीटी को देश की सामूहिक चेतना को भी प्रतिबिंबित करना चाहिए और सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए एक स्वस्थ वातावरण प्रदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ओटीटी मंचों को देश की सांस्कृतिक विविधता के प्रति भी संवेदनशील होना चाहिए। अनुराग ठाकुर ने कहा कि ओटीटी प्लेटफार्मों ने नई प्रतिभाओं को बढ़ावा दिया है और क्षेत्रीय सामग्री को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित किया है।

Related posts

Leave a Comment