सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के न्यायाधीश उत्तम आनंद की मृत्यु के बाद अदालतों की सुरक्षा और न्यायाधीशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बारे में स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को न्यायाधीश आनंद की मौत की जांच के बारे में रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।
धनबाद के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद की सुबह की सैर के दौरान एक वाहन की टक्कर से मौत के बाद यह मामला दर्ज किया गया था।