सुप्रीम कोर्ट ने आज अदाणी ग्रुप की कंपनियों पर हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट से सामने आए मुद्दों पर एक विशेषज्ञ समिति गठित की। इस समिति में छह सदस्य होंगे। इसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए एम सप्रे करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि यह समिति दो महीने में न्यायालय में एक सील बंद रिपोर्ट पेश करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने बाजार नियामक सेबी को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि सारी सूचनाएं समिति को दी जानी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने सेबी नियमों के अनुच्छेद 19 के उल्लंघन की भी जांच के निर्देश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सेबी से शेयर की कीमतों में किसी प्रकार के छेडछाड से संबंधित मुद्दों की भी जांच करने को कहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने अदाणी ग्रुप की कंपनियों पर हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट पर एक विशेषज्ञ समिति गठित की
