सीसीआई ने ANI टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में प्लम वुड इन्वेस्टमेंट द्वारा शेयरों और भाविश अग्रवाल द्वारा मतदान के अधिकार के अधिग्रहण को मंजूरी दी

सीसीआई ने ANI टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में प्लम वुड इन्वेस्टमेंट द्वारा शेयरों और भाविश अग्रवाल द्वारा मतदान के अधिकार के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एएनआई टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में प्लम वुड इन्वेस्टमेंट द्वारा शेयरों के अधिग्रहण और भाविश अग्रवाल द्वारा मतदान के अधिकार को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्तावित संयोजन में प्लम वुड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (प्लम वुड) द्वारा एएनआई टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (एएनआई) में शेयरधारिता और कुछ खास अधिकारों के अधिग्रहण संबंध में प्रावधान किया गया है। इस प्रस्तावित संयोजन में एएनआई में भाविश अग्रवाल द्वारा मतदान के कुछ खास अधिकारों के अधिग्रहण के संबंध में भी प्रावधान किया गया है।

प्लम वुड एक निवेश होल्डिंग कंपनी है। वारबर्ग पिंकस एलएलसी (वारबर्ग पिंकस) द्वारा प्रबंधित कुछ निजी इक्विटी फंड प्लम वुड के शेयरधारक हैं। वारबर्ग पिंकस का मुख्यालय संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क में है। यह कुछ निजी इक्विटी फंडों के प्रबंधक के रूप में कार्य करता है। भाविश एएनआई के कार्यकारी निदेशक हैं।

एएनआई इंटरनेट और मोबाइल प्रौद्योगिकी से जुड़े एक प्लेटफार्म, जोकि ओला नाम के ब्रांड के तहत टैक्सी और ऑटो-रिक्शा की समेकित सेवाएं प्रदान करता है, के संचालन से जुड़ा हुआ है। एएनआई, अपनी सहायक कंपनियों के माध्यम से, अन्य बातों के साथ-साथ खाद्य पदार्थों के उत्पादन एवं बिक्री, डिजिटल भुगतान आदि के कारोबार में संलग्न है।

Related posts

Leave a Comment