सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेन्द्र कुमार ने नशा मुक्ति भारत अभियान के अन्‍तर्गत 41 नशा उपचार सुविधा केन्द्रों का उद्घाटन किया

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेन्द्र कुमार ने आज नई दिल्ली में नशा मुक्ति भारत अभियान के अन्‍तर्गत 41 नशा उपचार सुविधा केन्द्रों का वर्चुअल उद्घाटन किया। डॉ. वीरेन्‍द्र ने कहा कि देश के युवाओं को अपनी सकारात्मक ऊर्जा का उपयोग अपने परिवार, समाज और देश के कल्याण के लिए करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे की बुरी लत से प्रभावित व्यक्ति का समाज और परिवार पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। कार्यक्रम में सभी को नशा मुक्त भारत अभियान की शपथ भी दिलाई गई।

उधर उत्तर प्रदेश के बदायूं के जिला अस्पताल में बने केंद्र का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने किया।

Related posts

Leave a Comment