सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सरदार वल्‍लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में लिखा है कि सरदार पटेल की जयंती पर राष्‍ट्र उनके दूरदर्शी नेतृत्‍व, अदम्‍य साहस की भावना और समर्पण को याद कर रहा है, जिन्‍होंने देश के भविष्‍य का निर्माण किया।

प्रधानमंत्री ने लिखा है कि राष्‍ट्रीय एकता के लिए सरदार पटेल की प्रतिबद्धता लोगों का मार्गदर्शन करती रहेगी। राष्‍ट्र उनकी सेवाओं के लिए हमेशा उनका ऋणी रहेगा।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात के एकता नगर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भागीदारी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी एकता नगर में विभिन्न पर्यटन केंद्रित सुविधाओं का उद्घाटन भी करेंगे और पांचवें आरंभ मॉड्यूल में 98वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करेंगे।

Related posts

Leave a Comment