सरकार ने लोगों से आग्रह किया है कि त्‍योहारों और शादी के मौसम में कोविड चुनौतियों को देखते हुए भीडभरे स्‍थानों से बचें और अनावश्‍यक यात्रा न करें

सरकार ने लोगों से आग्रह किया है कि त्‍योहारों और शादी के मौसम में कोविड चुनौतियों को देखते हुए भीडभरे स्‍थानों से बचें और अनावश्‍यक यात्रा न करें। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय में संयुक्‍त सचिव लव अग्रवाल ने लोगों से अपील की कि घर में रहें और सुरक्षा उपायों का पालन करें।

क्‍या हम अपने सेलिब्रेशन को ऑनलाइन शिफ्ट कर सकते हैं। हम आपसे रिक्‍वेस्‍ट करेंगे बहुत सारी ऑप्‍शन हमारे सामने अवेलेबल हैं। अगर दुर्गा पूजा भी है क्‍या हम उसको वर्चुअल अटैंड कर सकते हैं, क्‍या हमारी रामलीला ऑनलाइन हो सकती है, क्‍या हम वीडियो कॉल के द्वारा अपने लव्ड वन से बात कर सकते हैं ताकि वह भी सेफ रहे और हम भी सेफ रहें और हमारे घर के बुजुर्ग भी सभी लोग सेफ रह सकें। जरूरी यह है कि हम अपने आप को बचाएं और हम अपने लव वन को बचाएं।

लव अग्रवाल ने कहा किे देश में कोरोना संक्रमण में कमी के बावजूद प्रतिदिन लगभग बीस हजार लोग संक्रमित हो रहे हैं। पिछले सप्‍ताह कुल संक्रमित लोगों में से 50 प्रतिशत केरल से हैं। कोविड की दूसरी लहर के दौरान साप्‍ताहिक संक्रमण दर 21 दशमलव चार आठ प्रतिशत थी, जो इस समय कम हो कर एक दशमलव छह आठ प्रतिशत रह गई है।

Related posts

Leave a Comment