केन्द्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में संचार साथी पोर्टल का शुभारम्भ किया। संचार विभाग की इस पहल से आम लोग यह पता कर सकेंगे कि क्या मोबाइल कनेक्शन उनके नाम पर ही जारी हुए हैं, यदि आवश्यकता नहीं हैं तो वे कनेक्शन कटवा भी सकते हैं और खोए हुए मोबाइल फोन को बंद कर सकते हैं तथा उनका पता भी लगा सकते हैं।
इस अवसर पर अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस पोर्टल पर तीन महत्वपूर्ण मॉड्यूल जोडे गए हैं। इसका उद्देश्य मोबाइल उपभोक्ताओं को धोखाधडी की गतिविधियों से बचाना है।
तीनों के तीनों रिफाम बहुत ही इंपाटेंट है। सबसे पहला रिफाम है अगर किसी यूजर का मोबाइल फोन खो जाए तो कैसे वो उसको ब्लॉक करा सकता है, या कैसे उसको टेरेस कर सकता है। इसके लिए संचार साथी पोर्टल के इस फ्रेमवर्क के अंदर आज तीन मड्यूल, तीन रिफाम रखे जा रहे है। उसमें पहला है- सेंट्रलाइज इक्विपमेंट एनटीटी रजिस्टर सी.ई.आई.आर ये पोर्टल आपके लास्ट मोबाइल को तुरंत ब्लॉक कर देगा। सेकेंड रिफाम है- नो योर मोबाइल, थर्ड रिफाम है- दिस इज कालड ASTR -अश्त्र