केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने जोखिम की दृष्टि से चिन्हित दवा निर्माण इकाइयों का राज्य औषधि नियंत्रण प्रशासन के साथ मिलकर संयुक्त निरीक्षण आरंभ कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया के निर्देशन में मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुरूप निरीक्षण किए जा रहे हैं।
सरकार ने औषधियों की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए देशभर में दवा निर्माण इकाइयों का निरीक्षण अभियान शुरू किया