विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आयकर संबंधी अपील ऑनलाइन दायर करने के लिए कल एक पोर्टल-आईटैट ई-द्वार की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक ने आम लोगों के हाथ मजबूत किये हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 129 करोड़ लोग और लगभग 40 करोड़ बैंक खाते आधार से जोड़े गये हैं। श्री प्रसाद ने कहा कि डिजिटल भुगतान की दृष्टि से भारत विश्व में अग्रणी है। उन्होंने बताया कि इस समय देश में चार लाख सामान्य सेवा केन्द्र हैं जो डिजिटल इंडिया की एक और उपलब्धि है। विधि मंत्री ने वकीलों को सलाह दी कि वे जरूरतमंदों की सहायता के लिए टेली लॉ कार्यक्रम से जुड़ें। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के दौरान एक करोड़ से अधिक मामलों की ऑनलाइन सुनवाई की गई है।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...