सरकार को IT हार्डवेयर प्रोत्‍साहन योजना के अंतर्गत देश में लैपटॉप, पीसी और सर्वर उत्‍पादन के लिए उत्‍साहवर्धक प्रतिक्रिया मिली है: इलेक्ट्रॉनिकी और IT मंत्री अश्विनी वैष्‍णव

इलेक्‍टॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा है कि सरकार को आईटी हार्डवेयर के लिए उत्‍पादन से जुडी प्रोत्‍साहन योजना के तहत देश में लैपटॉप, पीसी और सर्वर के उत्‍पादन के लिए कंपनियों से आश्‍चर्यजनक प्रतिक्रिया मिली है। उन्‍होंने कहा कि भारत विश्‍व में ज्यादातर कंपनियों के लिए भरोसेमंद और विश्‍व‍सनीय साझीदार बन गया है।

अश्विनी वैष्‍णव ने आज नई दिल्‍ली में संवाददाताओं को बताया कि भारत की विनिर्माण क्षमताओं को बढाने के लिए इस योजना के तहत अब तक 32 आवेदन प्राप्‍त हुए हैं। इस योजना के तहत आवेदन जमा कराने का आज अंतिम दिन है। अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि 17 हजार करोड रूपए के बजटीय आवंटन के साथ इस वर्ष मई में आईटी हार्डवेयर के लिए पीएलआई स्‍कीम 2.0 को मंजूरी दी गई थी। अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि लैपटॉप, पीसी और सर्वर के उत्‍पादन से जुड़े इन कारखानों से 75 हजार लोगों को प्रत्‍यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है।

पिछले आठ वर्ष में भारत में इलेक्‍टॉनिकी विनिर्माण में सिलसिलेवार 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई और भारत विश्‍व का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता बन गया है। मोबाइल फोन का निर्यात लगभग 90 करोड़ से अधिक हो गया है।

Related posts

Leave a Comment