सरकार अफगानिस्‍तान में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रतिबद्ध: वी मुरलीधरन, विदेश राज्‍य मंत्री

सरकार अफगानिस्‍तान में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रतिबद्ध: वी मुरलीधरन, विदेश राज्‍य मंत्री

विदेश राज्‍य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा है कि केन्‍द्र सरकार अफगानिस्‍तान में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रतिबद्ध है। कोच्चि में आज मीडिया से बात करते हुए उन्‍होंने कहा कि जिन लोगों ने भारत लौटने की इच्‍छा व्‍यक्‍त की है और विदेश मंत्रालय की हेल्‍पलाइन नम्‍बर पर सम्‍पर्क किया है, उन्‍हें स्‍वदेश लाने पर ध्‍यान केन्द्रित किया जायेगा।

इससे पहले वी मुरलीधरन ने इरनाकुलम में क्षेत्रीय सम्‍पर्क ब्‍यूरो द्वारा आयोजित कोविड टीकाकरण और कोविड से बचाव के लिए उपयुक्‍त व्‍यवहार के बारे में डिजिटल वैन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया।

Related posts

Leave a Comment