इलैक्ट्रोनिक पासपोर्ट अगले छह महीने में जारी किये जाएंगे। विदेश सचिव डॉक्टर औसाफ सईद ने हैदराबाद में बताया कि ई-चिप और कई विशेषताएं पासपोर्ट बुक में शामिल की जाएंगी। यह भारतीय पासपोर्ट को सुरक्षित बनाएंगी और इसे मशीन के माध्यम से पढा जा सकेगा।
विदेश सचिव ने बताया कि कानूनी प्रक्रियाओं के माध्यम से इमिग्रेशन प्रक्रिया को आसान बनाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे अवैध रूप से काम करने वाले एजेंटों की भूमिका समाप्त की जा सकेगी।