श्रीलंका में नवंबर माह में पर्यटकों की कुल संख्‍या में भारत का योगदान लगभग 20 प्रतिशत रहा

श्रीलंका में नवंबर माह में पर्यटकों की कुल संख्‍या में भारत का योगदान लगभग 20 प्रतिशत रहा

श्रीलंका में नवंबर माह में पर्यटकों की कुल संख्‍या में भारत का योगदान लगभग 20 प्रतिशत रहा, जबकि इस महीने कुल पर्यटकों की संख्‍या डेढ़ लाख से अधिक हो गयी। इस वर्ष 2023 के शुरुआती 11 महीनों में पर्यटकों की कुल संख्या 12 लाख 70 हजार रही। नवंबर माह तक कुल 2 लाख 58 हजार से अधिक भारतीय श्रीलंका का दौरा कर चुके हैं।

श्रीलंका के पर्यटन की अर्थव्यवस्था में विदेशी राजस्व स्रोत के रूप में भारत शीर्ष स्थान रखता है। पर्यटन को और बढ़ावा देने के लिए श्रीलंका ने पिछले महीने भारत और छह अन्य देशों के नागरिकों के लिए वीज़ा शुल्क माफ कर दिया था।

Related posts

Leave a Comment