श्रीलंका में दिनेश गुणावर्धने ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

श्रीलंका में दिनेश गुणावर्धने ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

श्रीलंका में दिनेश गुणावर्धने ने आज प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। कल रानिल विक्रमसिंघे ने देश के नये राष्‍ट्रपति पद की शपथ ली थी। इस बीच, सुरक्षाबलों ने आज सुबह राजधानी कोलंबो में सरकार विरोधी मुख्‍य शिविर में छापेमारी कर टैन्‍ट उखाड दिये और प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया।

श्रीलंका में आर्थिक संकट के चलते पिछले कई महीनों से व्‍यापक स्‍तर पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। देश के ज्‍यादातर नागरिकों का मानना है कि इस स्थिति के लिए पूर्ववर्ती सरकार जिम्‍मेदार है।

Related posts

Leave a Comment