श्रीलंका के राष्‍ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे प्रधानमंत्री मोदी के आमंत्रण पर भारत की दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्‍ली पहुंचे

श्रीलंका के राष्‍ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के आमंत्रण पर भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आज नई दिल्‍ली पहुंच गये हैं। विदेश राज्‍यमंत्री वी. मुरलीधरन ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की। राष्‍ट्रपति का कार्यभार संभालने के बाद रानिल विक्रमसिंघे की यह पहली भारत यात्रा है। भारत और श्रीलंका राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगाठ मना रहे हैं। इसी संदर्भ में इस यात्रा का आयोजन किया गया है।

इस दौरान रानिल विक्रमसिंघे का राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मु से मिलने का कार्यक्रम है। वे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ आपसी हित के विभिन्‍न मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।

Related posts

Leave a Comment