नई दिल्ली में चल रही विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशीप में लवलीना बोरगोहाइन, नीतू घणघस, निकहत जरीन और स्वीटी बूरा ने सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के लिए चार पदक पक्के कर दिए है। लवलीना बोरगोहाइन ने 75 किलोग्राम वर्ग में मोजांबीक की रेडी ग्रामेन को 5-0 से परास्त किया। सेमीफाइनल में उनका सामना चीन की ली छिअन से होगा। राष्ट्रमंडल खेल चैंपियन नीतू घणघस ने 48 किलोग्राम वर्ग में जापान की माडोका वाडा को हराया। सेमीफाइनल में उनका सामना कजाकिस्तान की अलुआ बालकीबेकोवा से होगा। 50 किलोग्राम वर्ग में निकहत जरीन ने थाईलैंड की छूथामेत रक्सत को 5-2 से पराजित किया। सेमीफाइनल में अब उनका मुकाबला कोलंबिया की इंग्रिट वेलेंसिया से होगा। 81 किलोग्राम वर्ग में स्वीटी बूरा ने बेलारुस की विक्टोरिया केबिकावा के खिलाफ 5-0 से शानदार जीत दर्ज की। स्वीटी अगले दौर में ऑस्ट्रेलिया की ऐमा-सू ग्रीन ट्री से खेलेंगी।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...