विपक्षी ने आज सरकार से दूध और पनीर जैसी रोजमर्रा की चीजों पर लगाई गई जीएसटी को वापस लेने की मांग की

कांग्रेस के नेतृत्‍व में विपक्षी दलों ने आज सरकार से दूध और पनीर जैसी रोजमर्रा की आम आदमी की जरूरत की चीजों पर लगाई गई वस्‍तु और सेवा कर-जीएसटी को वापस लेने की मांग की। मूल्‍य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस और वामपंथी दलों ने संसद भवन परिसर में राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दिया।

बाद में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विपक्ष बढती कीमतों के मुद्दे को संसद और संसद के बाहर भी उठाता रहेगा। उन्होंने कहा कि महंगाई की वजह से आम आदमी बुरी तरह प्रभावित हुआ है और उसकी मुश्किलें बढ गई हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, प्रमोद तिवारी और आर.एस.पी. पार्टी के एन.के.प्रेमचंद्रन सहित अन्य सदस्‍य धरने में शामिल हुए। उन्होंने बढती महंगाई के साथ-साथ रसोई गैस सिलेंडर के दाम में हुई बढोतरी के विरोध में नारेबाजी की।

Related posts

Leave a Comment