विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक ने अक्‍तूबर महीने में अब तक पूंजी बाजार से तीन हजार आठ सौ करोड़ रूपये से अधिक की निकासी की

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक ने अक्‍तूबर महीने में अब तक पूंजी बाजार से तीन हजार आठ सौ करोड़ रूपये से अधिक की निकासी की

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक – एफ पी आईज ने अक्‍तूबर महीने में अब तक पूंजी बाजार से तीन हजार आठ सौ करोड़ रूपये से अधिक की निकासी की है। प्राप्‍त आंकड़ों के अनुसार इस महीने एफ पी आई ने मुख्‍य रूप से निकासी की है, जबकि पिछले दो महीनों में डेट सेंगमेंट में अच्‍छी खासी खरीदारी की थी। एफपीआई की ओर से अगस्‍त महीने में 14 हजार 376 करोड़ बीस लाख रूपये से अधिक की खरीदारी डेट सेंगमेंट में की गई ज‍बकि सितंबर महीने में इसी क्षेत्र में 13 हजार 363 करोड़ रूपये से अधिक का निवेश किया गया।

एफपीआई ने अब तक डेट सेंगमेंट से एक हजार 494 करोड़ रूपये की निकासी की है ज‍बकि इक्विटीज से दो हजार 331 करोड़ रूपये निकाले गए। इस तरह अक्‍तूबर महीने में 22 तारीख तक 3 हजार 825 करोड़ रूपये से अधिक की निकासी की गई।

Related posts

Leave a Comment