विदेश सचिव ने अमेरिका के प्रधान उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और सहायक रक्षा नीति मंत्री से मुलाकात की

विदेश सचिव ने अमेरिका के प्रधान उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और सहायक रक्षा नीति मंत्री से मुलाकात की

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने अमेरिका के प्रधान उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन फिनर और सहायक रक्षा नीति मंत्री कॉलिन कहल से मुलाकात की है। वाशिंगटन में हुई बातचीत में भारत-अमेरिका रणनीतिक और रक्षा साझेदारी को मजबूत करने के उपायों तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति की समीक्षा की गई।

विदेश सचिव ने भारत की आर्थिक सुधार पर यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल के तत्वावधान में प्रमुख अमरीकी कंपनियों के साथ भी बातचीत की और उन्‍हें व्यापार और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए किये गये उपायों के बारे में जानकारी दी।

Related posts

Leave a Comment