विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के दौरान यूक्रेन के विदेश मंत्री से यूक्रेन संघर्ष और द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की

विदेश मंत्री डॉ सुब्रमण्‍यम जयशंकर ने कल देर रात जर्मनी में म्‍यूनिख सुरक्षा सम्‍मेलन से अलग यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने यूक्रेन संघर्ष समाप्‍त करने की दिशा में जारी प्रयासों पर विचार-विमर्श किया। उन्‍होंने भारत यूक्रेन द्विपक्षीय सहयोग को आगे ले जाने पर भी बातचीत की।

डॉ. जयशंकर ने जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्‍टोरियस से द्वि‍पक्षीय सहयोग और यूक्रेन घटनाक्रम पर बात की। विदेश मंत्री म्‍यूनिख में जर्मनी के बावरिया राज्‍य के अध्‍यक्ष मार्कस सोडर से भी मिले। विदेश मंत्री ने मतदान के लिए एक और दिन : लोकतांत्रिक लचीलेपन की मजबूती’ विषय पर पैनल चर्चा में भी हिस्‍सा लिया।

Related posts

Leave a Comment