विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची की नई दिल्‍ली में संवाददाता सम्मेलन

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची की नई दिल्‍ली में संवाददाता सम्मेलन

भारतीय नौसेना के आठ पूर्व सैनिकों की मौत की सजा को हटाने के कतर की एक अदालत के निर्णय पर विदेश मंत्रालय ने आज कहा कि सजा कम कर दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि फैसले को पूरा अध्‍ययन बिना कुछ भी अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की जा सकती।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने नई दिल्‍ली में एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि भारतीयों और उनके परिवारों के हित सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने मीडिया से इस संबंध मे अटकलबाजियों से बचने का अनुरोध किया।

26/11 आतंकी हमले के साजिशकर्ता हाफिज सईद को, पाकिस्तान से, भारत को सौंपने के अनुरोध पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता ने कहा कि यह व्‍यक्ति भारत में कई मामलों में वांछित है और इसे संयुक्त राष्ट्र ने भी आतंकवादी घोषित किया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विदेश मंत्रालय ने संबंधित दस्‍तावेजों के साथ पाकिस्तान को अपना अनुरोध भेजा है और उसे भारत को सौंपने को कहा है।

लाल सागर की स्थिति पर अरिंदम बागची ने कहा कि वैश्विक कारोबार के लिए भारत वाणिज्यिक नौवहन के स्‍वतंत्र आवागमन का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि भारत क्षेत्र में स्थिति के सभी पहलुओं का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन कर रहा है।

बेबी अरिहा के मामले पर प्रवक्ता ने कहा कि यह महत्वपूर्ण मुद्दा है और विदेश मंत्रालय लगातार इसकी निगरानी कर रहा है। भारत बच्‍चे के सांस्कृतिक समन्वय की दिशा में काम कर रहा है और भारतीय त्योहारों, रीति रिवाजों और प्रथाओं से संबंधित सामग्री जर्मन अधिकारियों को दी गई है।

Related posts

Leave a Comment