वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज त्रिपुरा के लिए कई विकास परियोजनाओं की घोषणा की

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज त्रिपुरा के लिए कई विकास परियोजनाओं की घोषणा की। परियोजनाओं में जनजातियों के लिए सतत आजीविका और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 13 सौ करोड़, चार राज्य राजमार्गों के चौड़ीकरण के लिए 14 करोड़ और अगरतला स्मार्ट सिटी के डिजिटलीकरण के लिए 7 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विश्व बैंक और केंद्र सरकार मिलकर इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के लिए धनराशि मुहैया कराएगी।

Related posts

Leave a Comment