वायुसेना की 91वीं वर्षगाठ पर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज फ्लाई पास्ट में लगभग 50 विमानों और हेलिकॉप्टरों ने शानदार प्रदर्शन किया। इनमें परिवहन विमान गजराज और हल्के लडाकू विमान तेजस भी शामिल रहे। इस भव्य समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.एस. चौधरी भी मौजूद थे। फ्लाई पास्ट में सुखोई-30, मिराज-टू थाउजेंड, जगुआर, हल्के लडाकू विमान हॉक, चिनूक, सी-130, आईएल-78, एन-32 और मिग-17 ने शानदार कलाबाजियां दिखाईं। समारोह की शुरूआत आकाशगंगा पैराट्रूपर्स के प्रदर्शन से हुआ। सूर्य किरण और सारंग टीम के एयरोबेटिक्स प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह पहला मौका था जब भोपाल में किसी फ्लाई पास्ट का आयोजन किया गया।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...