नागर विमानन राज्य मंत्री जनरल विजय कुमार सिंह ने कहा है कि वर्ष 2020 से अब तक, 149 यात्रियों को एक निश्चित अवधि के लिए ‘नो फ्लाई लिस्ट’ में रखा गया। यह संबंधित एयरलाइन द्वारा गठित आंतरिक समिति की सिफारिशों के अनुसार किया गया। राज्यसभा में आज यह जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में ऐसा कोई मामला वापस नहीं लिया गया। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों के दौरान, एक पायलट का लाइसेंस, कर्तव्यों का निर्वहन करने में विफल रहने के कारण तीन महीने की अवधि के लिए निलंबित किया गया।
एयरलाइंस अपनी आंतरिक समिति के निर्णय के बाद सभी ऐसे यात्रियों का एक डेटाबेस बनाकर उसे नागर विमानन महानिदेशालय और अन्य एयरलाइंस को उपलब्ध कराती हैं।