लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित समिति के सदस्य और राज्यों के पदाधिकारी शामिल हुए। समिति ने तीन घंटे से अधिक समय तक उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श किया।
लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की नई दिल्ली में बैठक हुई