लीबिया में, शुक्रवार की शाम टोब्रुक में संसद में प्रदर्शनकारी जबरदस्ती घुस आए। प्रत्यक्षदर्शियों ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि प्रदर्शनकारियों ने देश के राजनीतिक दलों के प्रति अपना गुस्सा जताते हुए इमारत के सामने आग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि संसद की सुरक्षा कर रहे सुरक्षा बल घटनास्थल से हट गए।
सरकार की नाकामी को लेकर टोब्रुक, बेनगाजी और कुछ छोटे शहरों में भी प्रदर्शन हुए।
तेल समृद्ध लीबिया में 2011 से ही चार दशकों से सत्ता में बने आ रहे कर्नल मुअम्मर गद्दाफी को हटाने के बाद से उथल-पुथल बनी हुई है।
राष्ट्रपति और संसद के चुनाव पिछले साल दिसंबर में होने थे,लेकिन कई विवादास्पद मुद्दों के कारण चुनाव अब तक नहीं हो सके हैं।