रूस में बेलग्राद शहर में मिला विस्फोटक, तीन हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

रूस में बेलग्राद शहर में मिला विस्फोटक, तीन हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

रूस में बेलग्राद शहर में एक विस्फोटक के मिलने के बाद 3 हजार से अधिक लोगों को घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। दो दिन पहले, इसी शहर में रूस ने भूलवश एक बम गिरा दिया था जिससे कई मकानों को क्षति पहुंची थी और कई लोग घायल हो गए थे। इस बम से शहर के सिटी सेन्टर के पास लगभग 20 मीटर चौड़ा गड्ढा बन गया था।

बेलग्राद शहर यूक्रेन की सीमा से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर हैं। स्थानीय गवर्नर ने कहा है कि बम को घटना-स्थल से हटाए जाने के बाद लोग अपने घरों को लौटना शुरू हो गए हैं।

Related posts

Leave a Comment