रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन में उसकी सैन्य कार्रवाई के बाद अमेरिका और उसके सहयोगियों द्वारा रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों के जवाब में वह पश्चिमी देशों के साथ निर्यात सहित अन्य सौदों को निरस्त कर सकते हैं। राष्ट्रपति पुतिन ने एक आदेश पर हस्ताक्षर किया है जिसमें प्रतिबंधित सूची में शामिल किसी इकाई या व्यक्ति के साथ उत्पाद और कच्चे माल के निर्यात को रोका जा सकता है। राष्ट्रपति पुतिन ने इस सूची को दस दिन के भीतर तैयार करने का निर्देश दिया था। रूस ने कुछ देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की शत्रुतापूर्ण कार्रवाई के प्रतिशोध में यह आदेश पारित किया है।
रूस, पश्चिमी देशों के साथ निर्यात सहित अन्य सौदों को निरस्त कर सकते है: राष्ट्रपति पुतिन
