रूस ने यूक्रेन के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र के आसपास के क्षेत्रों को नियंत्रण में ले लेने का दावा किया

रूस ने यूक्रेन के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र के आसपास के क्षेत्रों को नियंत्रण में ले लेने का दावा किया

रूस ने दावा किया है कि उनकी सेना ने यूक्रेन के सबसे बड़े ज़ापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के आसपास के क्षेत्रों को अपने नियंत्रण में ले लिया है। संयुक्त राष्ट्र की वियना स्थित परमाणु निगरानी एजेंसी-अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने कहा है कि उन्‍हें रूस से एक पत्र मिला है जिसमें कहा गया है कि ज़ापोरिज्जिया संयंत्र के कर्मियों ने परमाणु सुरक्षा और नियंत्रण में विकिरण की निगरानी पर अपना काम जारी रखा है। पत्र में कहा गया है कि विकिरण का स्तर सामान्य स्थिति में है।

ज़ापोरिज्जिया, यूक्रेन के परमाणु स्थलों में सबसे बड़ा है। देश के 15 रिएक्टरों में से छह इस क्षेत्र में हैं।

खराब पडे चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर रूस ने पहले ही नियंत्रण कर लिया है। वहां 1986 में एक बडा परमाणु हादसा हुआ था।

Related posts

Leave a Comment