रूस और यूक्रेन का प्रतिनिधिमंडल आज शाम यूक्रेन संकट पर फिर से बातचीत शुरू करेगा। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने संवाददाताओं से कहा कि उनका प्रतिनिधिमंडल यूक्रेन के वार्ताकारों से बातचीत के लिए मौजूद रहेगा। उन्होंने यह नहीं बताया कि बातचीत कहां होगी।
वहीं, यूक्रेन के अधिकारियों ने अपनी योजनाओं के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी है।
रूस-यूक्रेन युद्ध के समाधान के लिए पहले दौर की बातचीत पिछले रविवार को बेलारूस-यूक्रेन सीमा के पास हुई थी, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकल सका था।