राष्‍ट्रमंडल खेलों में आज भारत चार स्‍वर्ण जीतकर पदक तालिका में चौथे स्‍थान पर पहुंचा

राष्‍ट्रमंडल खेलों में आज भारत चार स्‍वर्ण जीतकर पदक तालिका में चौथे स्‍थान पर पहुंचा

बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों के दसवें दिन भारत ने अब तक चार स्वर्ण पदक जीत लिए हैं। मुक्केबाजी में निकहत ज़रीन ने 50 किलो, नीतू ने 48 किलो और अमित पंघल ने 51 किलो में देश को स्वर्ण दिलाया। टेबल टेनिस में भारत के अचंता शरत कमल और जी साथियान की जोड़ी ने रजत देश के नाम किया।

ट्रिपल जम्‍प में एल्‍डोस पॉल ने स्‍वर्ण और अबू बक्र ने रजत पदक जीत इतिहास रचा

पुरूषों के ट्रिपल जंप में एल्डोस पॉल ने स्वर्ण और अब्दुल्ला अबू बकर ने रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। संदीप कुमार ने दस हजार मीटर रेस वॉक में और जैवलिन थ्रो में अन्नू रानी ने कांस्य पदक जीता।

पी.वी. सिन्‍धु और लक्ष्‍यसेन बैडमिंटन सिंगल्‍स के फाइनल में पहुंचे, भारतीय महिला हॉकी टीम को कांस्‍य पदक

हॉकी में भारतीय महिला टीम ने न्यूजीलैंड को पेनाल्टी शूटआउट में 2-1 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। बैडमिंटन सिंगल्स में पी.वी. सिंधु और लक्ष्य सेन ने और पुरूष डबल्स में चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रैंकी रेड्डी की जोड़ी ने फाइनल में पहुंचकर पदक पक्का कर लिया है। अब तक भारत 17 स्वर्ण, 12 रजत और 19 कांस्य सहित कुल 48 पदक लेकर तालिका में चौथे स्थान पर है।

Related posts

Leave a Comment