राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने इस वर्ष की संयुक्त प्रवेश परीक्षा-जेईई मेन्स के दूसरे सत्र के परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्र वाले शहर आवंटन की अग्रिम सूचना जारी कर दी है। जेईई-मेन्स का दूसरा सत्र चार से 12 अप्रैल तक 319 शहरों के विभिन्न केन्द्रों पर होगा। इनमें 22 शहर विदेशों के भी हैं। परीक्षा प्रत्येक दिन दो शिफ्टों में होगी। पहला शिफ्ट सुबह 9 बजे से दिन के 12 बजे तक और दूसरा शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। 12 अप्रैल की परीक्षा केवल सुबह की शिफ्ट में होगी। परीक्षार्थी एनटीए की वेबसाइट पर अपनी आवदेन संख्या और जन्मतिथि डालकर परीक्षा केन्द्र से जुई हुई जानकारी ले सकते हैं।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...