राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) 15 से 31 मई के बीच CUET-UG परीक्षा आयोजित करेगी

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) 15 से 31 मई के बीच CUET-UG परीक्षा आयोजित करेगी

राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) केन्‍द्रीय विश्‍वविद्यालयों में स्‍नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा-सीयूईटी-यूजी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 मई से 31 मई के बीच आयोजित करायेगी।

परीक्षा के दौरान आम चुनाव के लिए मतदान की तिथि 20 मई और 25 मई भी है। विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा है कि आवेदन की अंतिम तिथि 26 मार्च के बाद पंजीकृत छात्रों की संख्‍या और उनकी भौगोलिक स्थिति की जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए इस जानकारी और मतदान तिथियों के आधार पर सीयूईटी-यूजी की परीक्षा की तिथियां 15 मई से 31 मई के बीच तय करेगा।

Related posts

Leave a Comment