राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने तमिलनाडु और उत्तराखंड में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। नगालैंड के राज्यपाल आर एन रवि को तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है। पंजाब के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को पंजाब का नियमित राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार असम के राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी को नियमित व्यवस्था होने तक नगालैंड के राज्यपाल का कार्य भी सौंपा गया है।
Related posts
-
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में भारत समुद्री सप्ताह 2025 में समुद्री नेतृत्व सम्मेलन को संबोधित किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के मुंबई में भारत समुद्री सप्ताह 2025 के अवसर पर... -
भारत के कोयला और लॉजिस्टिक्स पारिस्थितिकी तंत्र में डिजिटल बदलाव को बढ़ावा देने के लिए कोयला शक्ति डैशबोर्ड लॉन्च किया गया
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास निगम (एनआईसीडीसी) ने “कोयला... -
APEDA ने कर्नाटक और तमिलनाडु के GI टैग वाले इंडी एवं पुलियानकुडी नीबू की पहली हवाई खेप यूनाइटेड किंगडम भेजी
भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास...