राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन में संविधान उद्यान का उद्घाटन किया

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन में संविधान उद्यान का उद्घाटन किया

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्‍थान के दो दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंच गई हैं। उन्‍होंने जयपुर स्थित राजभवन में संविधान उद्यान का उद्घाटन किया। राष्‍ट्रपति मुर्मू राजस्‍थान में सौर ऊर्जा मण्‍डलों की वितरण प्रणाली का वर्चुअल माध्‍यम से उद्घाटन करेंगी और एक हजार मेगावाट की बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखेंगी। राष्‍ट्रपति ब्रह्मकुमारी द्वारा आयोजित राष्‍ट्रीय अभियान आध्‍यात्मिक शक्ति द्वारा उभरते भारत में भी सम्मिलित होंगी।

राष्‍ट्रपति मुर्मू राजस्‍थान के पाली में कल से शुरू हो रही भारत स्‍काउट्स एंड गाइड्स की 18वीं राष्‍ट्रीय जम्‍बूरी का भी उद्घाटन करेंगी।

Related posts

Leave a Comment