राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पुर्तगाल और स्लोवाकिया की अपनी राजकीय यात्रा के पहले चरण में आज सुबह लिस्बन पहुँचीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पुर्तगाल और स्लोवाकिया की अपनी राजकीय यात्रा के पहले चरण में आज सुबह लिस्बन पहुँचीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पुर्तगाल और स्लोवाकिया की अपनी राजकीय यात्रा के पहले चरण में आज सुबह लिस्बन पहुँचीं। वह पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो और संसद के अध्यक्ष जोस पेड्रो अगुइर ब्रैंको से मुलाकात करेंगी। राष्ट्रपति पुर्तगाल में भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मिलेंगी। राष्ट्रपति का भारतीय मूल के शोधकर्ताओं से मिलने की भी संभावना है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 9 से 10 अप्रैल तक, स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी के निमंत्रण पर स्लोवाकिया की यात्रा करेंगी। यह 29 वर्षों में भारत के राष्ट्रपति की स्लोवाकिया की पहली यात्रा होगी।

Related posts

Leave a Comment