राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देश-वासियों को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दी

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश-वासियों को मकर संक्रांति के पर्व पर शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, “साधना-ध्यान और दान-पुण्य की पवित्र परंपरा से जुड़े पावन पर्व मकर संक्रांति की ढेरों शुभकामनाएं। प्रकृति के इस उत्सव पर उत्तरायण सूर्यदेव से कामना है कि वे देश के मेरे सभी परिवारजनों को सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।”

Related posts

Leave a Comment