फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने आज कहा कि फ्रांस का लक्ष्य वर्ष 2030 तक तीस हजार भारतीय छात्रों को फ्रांसीसी विश्वविद्यालयों में शामिल करना है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि यह एक बहुत ही महत्वाकांक्षी लक्ष्य है, लेकिन वह इसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने कहा कि फ्रांस ‘सभी के लिए फ्रेंच, बेहतर भविष्य के लिए फ्रेंच’ पहल के साथ सार्वजनिक स्कूलों में फ्रेंच पढ़ाने के लिए नए रास्ते शुरू कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि फ्रेंच सीखने के लिए नए केंद्रों के साथ एलायंस फ्रैंचाइज़ का एक नेटवर्क विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कक्षाएं बनाई जा रही हैं जो उन छात्रों को फ्रांसीसी विश्वविद्यालयों में शामिल होने की अनुमति देंगी, जो जरूरी नहीं कि फ्रेंच बोलते हों।
